Home » News Update » बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह के तत्वाधान में शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम

बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह के तत्वाधान में शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम

बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह के तत्वाधान में शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।बतौर मुख्य अतिथि लखन लाल बरनवाल, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा, जयप्रकाश लाल संरक्षक सह उद्योगपति लाल स्टील,इंद्रजीत लाल, महामंत्री झारखंड प्रदेश, डॉ विकास लाल डॉ संदीप लाल एवं सुबोध कुमार बरनवाल ने संयुक्त रूप से बरनवाल जाति के आदिपुरुष महाराजा अहिबरन जी के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मंच संचालन राजनंदनी ने किया। समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। चित्रांकन एवं नृत्य में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लखन लाल बरनवाल ने कहा कि हमें एक सशक्त समाज का निर्माण करना है जिसमें सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करें। हमें कुछ जानने एवं सीखने के लिए अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। जयप्रकाश लाल ने कहा कि वर्तमान समय में नारी एवं युवा शक्ति को सामाजिक उत्थान के लिए आगे आना होगा। अपना बरनवाल समाज राज्य में अपनी एकता और मजबूती के लिए जाना जाता है हम सबों को अब और तेजी के साथ आगे बढ़ाना है।

इंद्रजीत लाल ने कहा कि हमें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए एवं पूर्वजों के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। समझ में सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष संजय बरनवाल,राकेश रंजन,विनय बरनवाल,रितेश बरनवाल, महिला समिति अध्यक्षा ललिता बरनवाल,युवक संघ अध्यक्ष आयुष राज,दीपक कुमार,संदीप बरनवाल एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal