Home » News Update » चिरा चास थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की साजिश नाकाम, पांच अपराधी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद

चिरा चास थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की साजिश नाकाम, पांच अपराधी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति बरामद

बोकारो: बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चिरा चास थाना क्षेत्र के के.के. सिंह कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना को समय रहते नाकाम कर दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 26-27 दिसंबर 2025 की रात्रि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुछ चोर चोरी की नीयत से घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, चास के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से पांच अपराधियों को गैता, चाकू एवं टूटा हुआ ताला के साथ गिरफ्तार किया। अपराधियों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

बरामद संपत्ति का विवरण

सोना: लगभग 90 ग्राम (कीमत करीब ₹10,62,000)

चांदी: लगभग 5.3 किलोग्राम (कीमत करीब ₹9,10,000)

नगद राशि: ₹52,850

एलईडी टीवी, इन्वर्टर (02), लैपटॉप, ग्राइंडर

एंड्रॉयड मोबाइल (06), पीतल व कांसा के बर्तन

दो मोटरसाइकिल (होंडा साइन व टीवीएस राइड)

चाकू (02), गैता, टूटा ताला

छोटा गैस सिलेंडर, गणेश जी की मूर्ति, पूजा के बर्तन

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

रोहित मेहरा (37 वर्ष), सेक्टर-12, बोकारो

बड़का बांसफोर उर्फ बड़का डोम (37 वर्ष), मूल निवासी सिवान (बिहार), वर्तमान पता बोकारो

रौशन कुमार (19 वर्ष), माराफारी, बोकारो

महेश प्रसाद सोनी (51 वर्ष), चास, बोकारो

शशि कुमार वर्मा (39 वर्ष), सिवान (बिहार)

नीरज कुमार नायक (33 वर्ष), गोमिया, बोकारो

संजय वर्मा (51 वर्ष), आईईएल कॉलोनी, बोकारो

(इनमें से दो विधि-विरुद्ध किशोर हैं)

कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में चिरा चास थाना कांड संख्या 151/2025, दिनांक 27.12.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 44 कांडों का उद्भेदन किया गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चास प्रवीण कुमार सिंह, डीएसपी रुपेंद्र कुमार राणा सहित चिरा चास, बालीडीह, सेक्टर-12 व तकनीकी शाखा के कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal