Home » News Update » माननीय नालसा एवं माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार

माननीय नालसा एवं माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार

माननीय नालसा एवं माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सफदर अली नैयर के नेतृत्व में आज दिनांक 5/1/2026 को नशा के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम DAWN के तहत सोमवार को गिरिडीह सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों के द्वारा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से आमजन को नशा से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

पदयात्रा गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः न्यायालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नशा के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत किया।

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है।

 

न्यायिक पदाधिकारियों ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे नशा जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश सफदर अली नैय्यर ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार समाज में विधिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है।

 

इस पदयात्रा में न्यायिक पदाधिकारीगण , मध्यस्थ, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य , पैनल अधिवक्ता,पारा लीगल वॉलंटियर,न्यायालय कर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और नशा मुक्त झारखंड की दिशा में लोगों को प्रेरित करना रहा

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal