गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत में कंबल वितरण, ठंड से राहत।
गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंचायत की मुखिया अनारकली के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 108 कंबल वितरित किए गए, जिससे गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम में असनुल इस्लाम सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुखिया अनारकली ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने मुखिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
