Home » News Update » डीएवी कथारा के जूनियर विंग को 62के.वी. के जेनरेटर के रूप में मिला नववर्ष का तोहफा….

डीएवी कथारा के जूनियर विंग को 62के.वी. के जेनरेटर के रूप में मिला नववर्ष का तोहफा….

बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के जूनियर विंग में नवनिर्मित जेनरेटर कक्ष एवं जेनरेटर का उद्घाटन किया गया। इसकी क्षमता 62 के.वी. है। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के स्थानीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष संजय कुमार थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में एस.ओ.सिविल संजय सिंह,ए.एफ.एम.राजीव रंजन, डिप्टी ए.एफ.एम. जय प्रकाश सिंह एवं महाप्रबंधक महोदय के तकनीकी सहायक राहुल कुमार शामिल थे। विद्यालय के एनसीसी नेवेल विंग के कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने नागपुरी झूमर नृत्य कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन- आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर जी.एन.खान ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर उन्हें आशा एवं जीवन का प्रतीक पौधा दिया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित जेनरेटर कक्ष का उद्घाटन किया, जिसमें 62के.वी. का जेनरेटर लगाया गया है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष में लगाए गए नए जनरेटर का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। कक्ष एवं जेनरेटर का विधिवत पूजन किया गया। क्षेत्र के महाप्रबंधक महोदय ने बटन दबाकर जनरेटर की शुरुआत की। मुख्य अतिथि महोदय ने उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि डीएवी कथारा का जूनियर विंग बिजली की अव्यवस्था से जूझ रहा था। आशा है अब उन्हें काफी राहत महसूस होगी। मैं विद्यालय को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का हर संभव प्रयास करूंगा। मेरी कोशिश होगी कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की तकलीफ का सामना न करना पड़े। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी महोदय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार जताया कि उन्होंने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से विद्यालय के लिए समय निकाला। प्राचार्य ने महाप्रबंधक महोदय को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जूनियर विंग के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। काफी दिनों से एक जेनरेटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी। महाप्रबंधक महोदय के अथक प्रयासों के कारण ही यह संभव हो पाया है। प्राचार्य ने यह भी आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सीसीएल प्रबंधन एवं महाप्रबंधक महोदय विद्यालय को अपनी छत्रछाया में फलने फूलने का अवसर प्रदान करेंगे। पूरा डीएवी परिवार प्रबंधन का आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तेजो मित्रा पाठक, रंजीत कुमार सिंह, राकेश रंजन, आराधना, सुजला के., रंजीता पाण्डेय, कुमारी ज्योति, संगीत कुमार, रिया सिन्हा, प्रेम तिवारी, बबली कुमारी, अर्शिया एजाज उपस्थित थे। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में लालबाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना, दीपक कुमार, सुमन कुमार, श्याम नंदन, सुशील कुमार, गीता देवी सभी गणमान्य लोग उपस्थित दिखे l

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal