Home » News Update » एसबीएफ एवं जमात-ए-इस्लामी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

एसबीएफ एवं जमात-ए-इस्लामी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

ईश्वर तब तक अपने बंदे की मदद करता है,जब तक वह अपने भाई की मदद करता है:मलिक आबिद  

चितरपुर: ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर (SBF) तथा जमात-ए-इस्लामी हिंद,चितरपुर द्वारा प्रोजेक्ट राहत के तहत मंगलवार को दर्सगाह इस्लामी चितरपुर में लगभग 75 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाने वालों में महिलाओं की भी उल्लेखनीय संख्या रही।इस अवसर पर जमात-ए-इस्लामी हिंद,चितरपुर के अमीर मुकामी मलिक आबिद हुसैन ने कहा कि “अल्लाह तब तक अपने बंदे की मदद करता है,जब तक वह अपने भाई की मदद करता है”। समाज के भाग्यशाली एवं संपन्न वर्ग का यह नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंद और संकटग्रस्त लोगों की मदद करें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जमात-ए-इस्लामी हिंद एवं अन्य धार्मिक-राष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता निरंतर पहुंचती रहे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जो लोग इस कड़ाके की ठंड में शांति और सुकून से जीवन व्यतीत कर रहे हैं,वे बीमार, असहाय और वंचित लोगों की मदद करने के लिए बाध्य हैं। जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए जमात-ए-इस्लामी हिंद तथा एस०आई०ओ के कैडर हमेशा तत्पर रहेगी। अमीर मुकामी ने स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों से आग्रह किया कि वे इंसानों पर नहीं, बल्कि ईश्वर/अल्लाह पर भरोसा रखें, क्योंकि वही हर जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।

एस०आई०ओ०, झारखंड के सेक्रेटरी तल्हा अकबर खान ने कहा कि किसी की मदद करते समय पवित्रता,ईमानदारी और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करने की क्षमता प्रदान करे।जो लोग आज लेने की स्थिति में हैं, उन्हें स्वयं को इस योग्य बनना चाहिए कि वे भविष्य में देने वालों की पंक्ति में खड़े हो सकें।कार्यक्रम को सफल बनाने में जमात-ए-इस्लामी हिंद चितरपुर इकाई की महिला सदस्या शाहीन परवीन,सय्यदा खातून,गुलनाज़ फातिमा,रूबी परवीन तथा पुरुष इकाई से मलिक आबिद हुसैन,जमाल अहमद, मौलवी नाज़िमुद्दीन,तल्हा अकबर खान, शोएब इस्लाम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal