चतरा।डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमुख जयराम कुमार महतो मंगलवार को चतरा पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2023 में बिना प्रशासनिक अनुमति के महासभा आयोजित करने के दर्ज मामले में चतरा न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां से कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
यह मामला 27 अगस्त 2023 का है, जब चतरा बाईपास रोड स्थित बाबा घाट मैदान में तत्कालीन झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (अब जेएलकेएम) द्वारा ‘बदलाव संकल्प महासभा’ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अनुमति न लेने के आरोप में जयराम महतो समेत कुल 52 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अदालत ने सुनवाई करते हुए जयराम कुमार महतो के साथ-साथ सूचित महतो, प्रेमलाल कुमार महतो और अमरू महतो को भी जमानत प्रदान की।
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद परिसर के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष कैलाश महतो, सुबोध पासवान, संदीप यादव, सुनील कुमार, चंदन कुमार, मो. हसन और शंकर राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
