बेरमो: बोकारो थर्मल स्थानीय थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए शनिवार को पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया।
थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय कच्छप के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत क्षेत्र की लगभग एक दर्जन दुकानों में व्यापक जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त पाए गए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों से कुल 3300 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की।
इस मौके पर सअनि संजय कच्छप ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान में मादक पदार्थों का अवैध क्रय-विक्रय पाया गया तो उनके विरुद्ध कानून के तहत और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
