बोकारो थर्मल: गोविंदपुर ई पंचायत सचिवालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ई पंचायत में SIR के निमित्त चल रहे दावा-आपत्ति सुनवाई कार्यक्रम में निष्ठापूर्वक सेवा दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो, पंचायत सचिव एवं स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक न केवल समाज को सही दिशा दिखाते हैं, बल्कि प्रशासनिक व जनहित के कार्यों में भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रहती है। समारोह में पंचायत के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
