Home » News Update » अनुमंडल अस्पताल बेरमो में “बधाई हो बेटी हुई है” कार्यक्रम के तहत नवजात बालिका को दी गई बेबी किट

अनुमंडल अस्पताल बेरमो में “बधाई हो बेटी हुई है” कार्यक्रम के तहत नवजात बालिका को दी गई बेबी किट

फुसरो: बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने तथा समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आज अनुमंडल अस्पताल, बेरमो में जिला प्रशासन की ओर से “बधाई हो बेटी हुई है” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार द्वारा नवजात बालिका को बेबी किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से बालिका के जन्म को खुशियों और सम्मान के साथ स्वीकार करने का संदेश दिया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति व्याप्त भेदभाव को दूर करना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा परिवारों में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

जिला प्रशासन की इस पहल से समाज में बालिका जन्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेटियों के सम्मान एवं अधिकारों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां परिवार और समाज की अनमोल धरोहर हैं तथा उन्हें समान अवसर, सम्मान और बेहतर भविष्य प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार के एक संदेश: बेटी के जन्म पर खुशियां मनाएं, बेटियों को सम्मान दें और एक सशक्त एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

 

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal