झिरकी के मो. कैफ रजा ने BBMKU में हासिल किया स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित।

समाजशास्त्र में विश्वविद्यालय टॉपर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, उपमुखिया अकरम रजा और समाजसेवी जुनेद आलम ने किया सम्मानित गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत झिरकी पंचायत की झिरकी बस्ती निवासी मो. कैफ रजा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय […]

BTPS बोकारो थर्मल में क्रेच सुविधा शुरू, परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया ने किया उद्घाटन

बेरमो: दामोदर घाटी निगम (DVC) के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) में शनिवार, 10 अक्टूबर को क्रेच सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया गया। परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया एवं ओ एंड एम विभाग के मधुकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस सुविधा की शुरुआत की। इस अवसर पर डीवीसी के कई वरीय अधिकारी, […]

झारखंड आंदोलन के योद्धा दिवंगत भाकपा नेता मो. मनीरुद्दीन को मिला मरणोपरांत सम्मान, जिला प्रशासन ने परिजनों को सौंपा प्रशस्ति पत्र।

बेरमो: झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाले बोकारो थर्मल के निवासी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोहम्मद मनीरुद्दीन को बोकारो जिला प्रशासन द्वारा मरणोपरांत प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। प्रशासन की ओर से दिया गया यह सम्मान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव […]

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के खिलाफ बोकारो थर्मल में माकपा की नुक्कड़ सभा

बेरमो: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शनिवार को बोकारो थर्मल के निसन हाट नाला झोपड़ी कॉलोनी में नुक्कड़ सभा कर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की।   जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) […]

डीएवी कथारा में अर्धवार्षिक परीक्षाफल घोषित, पारदर्शी मूल्यांकन व्यवस्था की अभिभावकों ने की सराहना

पीटीएम में उमड़ी अभिभावकों की भीड़, उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में शनिवार, 10 अक्टूबर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी […]

बोकारो पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, सितंबर में 405 मामलों का निष्पादन।

132 अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 60 बरामद मोबाइल वास्तविक धारकों को सौंपे गए   बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा दुर्गा पूजा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की […]

दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की डीसी – एसपी ने की समीक्षा।

सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन, सीसीटीवी एवं अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और महिला-बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर   बोकारो: आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा – पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू […]

नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर अधिकारियों के साथ गिरिडीह में दुर्गा पूजा पंडालों का किया गया भ्रमण 

दो दिनों के अंदर सभी व्यवस्था को करें दुरूस्त – मेयर । गिरिडीह: जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार ने सोमवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के […]

अनुमंडल अस्पताल बेरमो में “बधाई हो बेटी हुई है” कार्यक्रम के तहत नवजात बालिका को दी गई बेबी किट

फुसरो: बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने तथा समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आज अनुमंडल अस्पताल, बेरमो में जिला प्रशासन की ओर से “बधाई हो बेटी हुई है” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार द्वारा नवजात बालिका को बेबी किट […]

हंटरगंज में लगा यूथ पार्लियामेंट: युवाओं ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ

चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड सभागार में मेरा युवा भारत चतरा की तरफ से “नशा मुक्त युवा” विषय पर प्रखंड स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक नशामुक्त समाज बनाने में उनकी भागीदारी तय करना था। कार्यक्रम […]