बेरमो: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शनिवार को बोकारो थर्मल के निसन हाट नाला झोपड़ी कॉलोनी में नुक्कड़ सभा कर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की।
जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने और चुनाव सुधारों की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट बंद और परिवहन रोके जाने के बावजूद लोग सड़कों पर उतरे।
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीपीएम के महासचिव एम.ए. बेबी, वृंदा करात सहित कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
शर्मा ने कहा कि जनविरोध से केंद्र सरकार घबरा गई है और दमनकारी कदम लोगों को रोकने में विफल रहेंगे। महिला समिति की जिला सचिव रेणु दास ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की।
सभा में सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, समीर सेन, सुषमा देवी, सहादत अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
