Home » News Update » राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित, डीएम ने मीडिया की भूमिका को बताया अहम

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित, डीएम ने मीडिया की भूमिका को बताया अहम

औरंगाबाद: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार को योजना भवन स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार अविनाश कुमार, जिला संवाददाता लाइव 11 न्यूज को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। एक सशक्त, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीडिया प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने में मीडिया की भूमिका अहम है।

जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को सकारात्मक ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों की सराहना की। विशेष रूप से देव कार्तिक छठ मेला-2026 के दौरान मीडिया द्वारा किए गए व्यापक कवरेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को मीडिया ने प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि मीडिया की सकारात्मक एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग प्रशासन के कार्यों को प्रोत्साहित करती है। जिला प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, आपसी संवाद एवं सहयोग से विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलती है। उन्होंने पत्रकारों से भविष्य में भी रचनात्मक सहयोग बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया का साझा उद्देश्य जनहित, जनकल्याण एवं जिले का सर्वांगीण विकास है। इस दिशा में मीडिया की सक्रिय एवं सकारात्मक सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता (प्रबंधन) उपेंद्र पंडित, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पूराज सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal