नए पावर प्लांट से जगमगाएगा बोकारो थर्मल-चंद्रपुरा, विस्थापितों को मिलेगा हक: कोलकाता में DVC चेयरमैन से मिले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी
बेरमो: बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को कोलकाता स्थित डीवीसी मुख्यालय में डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सांसद ने डीवीसी प्रबंधन के समक्ष विस्थापितों की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से रखा…