जमशेदपुर: कोवाली थाना क्षेत्र में सिकंदर हत्याकांड का पुलिस ने सात दिनों में खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने सोमवार को बताया कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध का विवाद सामने आया है। मामले में सिकंदर की प्रेमिका फरार है। पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित बानाकाटा जंगल से सिकंदर का शव बरामद हुआ था।
भाई जितेंद्र शर्मा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए पुलिस नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने मिंटू साव, सुंदर दास, आकाश दास और परशुराम दास को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मिंटू ने सुंदर को 1.80 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 50 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे।इसके बाद सुंदर ने अन्य दोनों को शामिल किया। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की रात सिकंदर को जंगल ले जाया गया, जहां स्टील पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने सफेद कार, दो पाइप, 20 हजार रुपये और चार मोबाइल बरामद किए हैं। फरार आरोपित की तलाश जारी है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
