देव कार्तिक छठ मेला-2026: जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा देने का दिया निर्देश

देव (औरंगाबाद): देव कार्तिक छठ मेला-2026 के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने देव कुंड परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, औरंगाबाद द्वारा श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के […]

झारखंड स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव […]

झारखंड आंदोलनकारियों के समर्थन में खेतको पंचायत से रांची रवाना हुआ आंदोलनकारियों का काफिला

पेटरवार (बोकारो)। रांची के बिरसा मुंडा चौक पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं विभिन्न आंदोलनकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आयोजित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत से भी आंदोलनकारियों का एक काफिला रांची के लिए रवाना हुआ।   इस काफिले का […]