Home » News Update » देव कार्तिक छठ मेला-2026: जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा देने का दिया निर्देश

देव कार्तिक छठ मेला-2026: जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा देने का दिया निर्देश

देव (औरंगाबाद): देव कार्तिक छठ मेला-2026 के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने देव कुंड परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, औरंगाबाद द्वारा श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर में तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल एवं समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य टीम को पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन की ओर से देव कार्तिक छठ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में भगवान भास्कर की आराधना कर सकें।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal