Home » News Update » DVC चेयरमैन से मिले सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बब्लू सिंह, जनता की हर समस्या को रखा मजबूती से, रोजगार, नए प्लांट, 60 गुना भाड़ा और चोरी पर हुई लंबी चर्चा।

DVC चेयरमैन से मिले सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बब्लू सिंह, जनता की हर समस्या को रखा मजबूती से, रोजगार, नए प्लांट, 60 गुना भाड़ा और चोरी पर हुई लंबी चर्चा।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित निदेशक भवन में गुरुवार को डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय के दौरे के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई प्रतिनिधिमंडल मिले, लेकिन सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बब्लू सिंह की मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में रही। मुखिया ने चेयरमैन के सामने जनता की एक-एक समस्या को बेबाकी और मजबूती के साथ रखा। उन्होंने किसी भी मुद्दे को औपचारिकता में नहीं निपटाया, बल्कि विस्तार से समझाया कि आखिर जमीन पर हालात क्या हैं और इसका समाधान क्या होना चाहिए। मुखिया विकास सिंह ने कहा कि वे चेयरमैन से मिलने सिर्फ शिकायत लेकर नहीं गए थे, बल्कि समाधान का सुझाव लेकर गए थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य, पेंशनरों की परेशानी और कॉलोनी की सुरक्षा, सभी मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की,मुखिया विकास सिंह ने सबसे पहले बोकारो थर्मल में नए पावर प्लांट के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नया प्लांट इस क्षेत्र की जरूरत है। पुराना प्लांट धीरे-धीरे बंदी की ओर है, लेकिन नया प्लांट शुरू होने से ही क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और विकास की नई उम्मीद जगेगी। उन्होंने चेयरमैन से कहा कि नया प्लांट की जरूरत है जिसे दिया जाये , ताकि वर्षों से इंतजार कर रहे विस्थापितों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। मुखिया ने कहा कि जब तक नया प्लांट नहीं लगेगा, तब तक क्षेत्र का विकास अधूरा रहेगा। रोजगार के मुद्दे पर मुखिया ने सबसे भावुक और गंभीर बात कही। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के पास रोजगार नहीं होने के कारण नवयुवक लोग अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव-टोले के पढ़े-लिखे युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इससे युवा हताश हो रहे हैं। कई युवा गलत संगत और गलत रास्ते की ओर जा रहे हैं, जो समाज के लिए खतरनाक है। मुखिया ने चेयरमैन से मांग की कि डीवीसी में विस्थापितों और स्थानीय युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। चाहे स्थायी हो या संविदा पर, लेकिन युवाओं को काम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को रोजगार मिलेगा तो अपराध भी कम होगा और क्षेत्र में शांति से आम लोग रहेंगे lमुलाकात के दौरान मुखिया विकास सिंह ने 60 गुना क्वार्टर भाड़े के मुद्दे पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा 60 गुना भाड़ा बढ़ाए जाने के बाद पेंशनर लोग क्वार्टर खाली करके चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग पूरी जिंदगी डीवीसी की सेवा में लगा दिए, रिटायरमेंट के बाद उन्हें इतना भारी भाड़ा देना संभव नहीं है। मजबूरी में उन्हें अपना बसा-बसाया घर छोड़ना पड़ा। यह पेंशनरों के साथ अन्याय है। मुखिया ने कहा कि भाड़ा वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाए और पेंशनरों को राहत दी जाए, ताकि वे सम्मान के साथ कॉलोनी में रह सकें। मुखिया ने चेयरमैन को बताया कि पेंशनरों के जाने के बाद जो क्वार्टर खाली हुए हैं, वहां अब अवैध कब्जा और अवैध गतिविधियां बढ़ गई हैं। खाली क्वार्टरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है।

उन्होंने कहा कि क्वार्टर खाली होने के कारण कॉलोनी में चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। रात में लोगों को डर लगता है। घरों में ताला लगाकर निकलना मुश्किल हो गया है। कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुखिया ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कॉलोनी में रहना मुश्किल हो जाएगा। समस्या के साथ-साथ मुखिया विकास सिंह ने उसका समाधान भी सुझाया। उन्होंने चेयरमैन को सलाह दी कि खाली पड़े क्वार्टरों को लीज पर दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि लीज पर क्वार्टर देने से कई फायदे होंगे। पहला, डीवीसी का क्वार्टर सुरक्षित रहेगा। दूसरा, अवैध कब्जा अपने आप रुक जाएगा। तीसरा, चोरी जैसी घटनाएं कम होंगी। चौथा, डीवीसी को नियमित राजस्व भी मिलेगा और कॉलोनी में फिर से लोग बसेंगे तो रौनक लौट आएगी। मुखिया के इस सुझाव पर चेयरमैन ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया l

मुखिया ने कॉलोनी में साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। नालियां जाम हैं, कचरा फैला रहता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट, पानी और सड़क की भी समस्या है। इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश देने की बात कही।

मुलाकात के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि मुखिया विकास सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने चेयरमैन के सामने जनता की आवाज को पूरी मजबूती से रखा। लोगों का कहना है कि मुखिया ने रोजगार, नए प्लांट, क्वार्टर भाड़ा, चोरी और सफाई, कोई भी मुद्दा नहीं छोड़ा। अब लोगों को उम्मीद है कि चेयरमैन के आश्वासन के बाद जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal