Home » News Update » सदर अस्पताल बोकारो में आधुनिक तकनीक से 70 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ का सफल ऑपरेशन

सदर अस्पताल बोकारो में आधुनिक तकनीक से 70 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ का सफल ऑपरेशन

बोकारो:  सदर अस्पताल बोकारो में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के हाथ का सफल ऑपरेशन किया गया। गयाराम महतो के हाथ की उलना (Ulna) हड्डी टूट गई थी, जिसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित ने किया।

 

यह ऑपरेशन सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशानुसार तथा अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ।

 

ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सांख्यायन ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मरीज के हाथ की नसों को सुन्न करने के लिए विशेष एनेस्थीसिया दिया। नसों की सटीक पहचान के लिए विशेष उपकरणों की मदद ली गई, जिससे ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से और बिना दर्द के सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की मदद से लगातार जटिल एवं आवश्यक ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने आम लोगों से अपील की है कि गंभीर बीमारी या ऑपरेशन की आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों की ओर जाने से पहले सदर अस्पताल बोकारो में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal