गिरिडीह: मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर श्याम मंदिर में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं मंच के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं युवाओं ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वंही इस दौरान समारोह का वातावरण आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा। वंही वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा युवाओं को उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस दौरान शाखा अध्यक्ष अंकित सरावगी सचिव निखिल झुनझुनावाला ने समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सामाजिक एकता, आपसी प्रेम एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
