Home » News Update » DVC चेयरमैन से मिले विस्थापितों के प्रतिनिधि, रोजगार से लेकर बिजली-पानी तक की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

DVC चेयरमैन से मिले विस्थापितों के प्रतिनिधि, रोजगार से लेकर बिजली-पानी तक की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

बेरमो: गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव एवं विस्थापितों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से बोकारो थर्मल स्थित निदेशक भवन में डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों और पुनर्वासित गांव नया बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीवीसी प्लांट में विस्थापितों को नियमानुसार उचित रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा पुनर्वासित रैयतों की जमीन का म्यूटेशन कर उन्हें जल्द मालिकाना हक दिलाने और बोकारो थर्मल में नए पावर प्लांट का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई!प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापित परिवारों के लिए पीएपी कार्ड बनाने तथा नया बस्ती समेत अन्य विस्थापित क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि विस्थापित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आज भी कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा डीवीसी पेंशनधारियों के क्वार्टर रेंट में कटौती करने और एएमसी-एआरसी मजदूरों को किराए पर क्वार्टर आवंटित करने की व्यवस्था करने की मांग की गई। वहीं, ऐश पौंड कांटा पर वाहनों की अवैध ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने का मुद्दा भी चेयरमैन के समक्ष रखा गया। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, दिलीप यादव, भोला तूरी, रीता देवी, बालेश्वर यादव, करीम अंसारी, सुरेंद्र घासी, रवि तूरी, मंजूर आलम, मुखिया विश्वनाथ महतो, महबूब आलम और अकबर हुसैन समेत कई लोग शामिल थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal