Home » News Update » डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।

डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सीसीए कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरीय सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का थीम था – सावन। कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया !

सावन थीम पर बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजना से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा में निखार भी आता है।इससे बच्चों मे आत्मविश्वास बढ़ता है, ऐसे क्रियाकलापों में बच्चों की सहभागिता अवश्य होनी चाहिए।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी एवम संगीत शिक्षक संगीत कुमार थे।कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा अलिस्बा नय्यर ने किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पीएन चौधरी,डाक्टर आर एस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर ,ए के गोस्वामी,धर्म गुरु टी एम पाठक, जितेंद्र दुबे , अरविंद क्षा,संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, बिना कुमारी,आराधाना सिंह, मधुमल्लिका उपाध्याय,रितेश कुमार, राकेश पाण्डे, अतुल सिंहा ,संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह,नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, सुमन कुमारी, पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, अदीब अहमद,गौरव तिवारी, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी,सी के सिंह, लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal