पथलगड़ा चतरा प्रखंड कार्यालय के समकक्ष में विकास कार्यों को लेकर 20 सूत्री समिति की बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विकास कुमार यादव ने किया। श्री बिकास ने बिकास के गड़बड़ियों को प्रोसिडिंग में रखकर दुख जताते हुए सभी विभागों को अपने कार्य क्षेत्र में खरा उतरने का अपील किया। विभागों में गड़बड़ी पाएगए मनरेगा में गड़बड़ी, अबुआ आवास ,आंगन बाड़ी बालविकास,बिजली विभाग, शामिल हैं।मंईयां योजना में योग्य सभी लाभुकों का रजिस्ट्रेशन ससमय करवाने का निर्देश।अबुआ आवास में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड स्तरीय पांच सदस्यीय जांच कमिटी बनाई गई जिनमे एक विभागीय सदस्य के रूप में प्रखंड अंचलाधिकारी उदल राम शामिल है।बालविकास में नियमित रुप से संचालन नहीं होने बच्चों के उपस्थिति कम पाए जानें तथा गर्भवती महिलाओ को पोषक तत्व का कम वितरण के मामला को लेकर प्रखंड प्रशासन व बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष v सदस्यों का सभी जांच टीम के लिए निर्देश देकर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करना है।पूर्व बैठक में जो प्रस्ताव लाया गया था उसे ससामय समाधान का निर्देश दिया है।बैठक में नहीं उपस्थित होने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों का कारण बताओ नोटिस व कर्रवाई करने का प्रस्ताव लाया गया। इस बैठक में बरवाडीह पंचायत मुखिया संदीप कुमार सुमन, नावाडीह पंचायत पूर्व मुखिया मेघन दांगी,नौनगांव पंचायत मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, सिंघानी पंचायत सचिव राकेश कुमार, पंचायत सचिव राजीव कुमार, समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

