Deoghar news : झारखंड सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए हवाई दर्शन यात्रा शुरू की है. यह पहली बार है जब झारखंड सरकार ने हवाई दर्शन यात्रा की शुरुआत की है. इस यात्रा के लिए शुल्क भी काफी कम रखा गया है. एक निजी कंपनी की सहायता से झारखंड सरकार ने ये सेवा शुरू की है.
देवघर. झारखंड सरकार ने धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों को खुशखबरी दी है. झारखंड पर्यटन विभाग ने पहली बार हवाई दर्शन यात्रा शुरू की है. देवघर में झारखंड सरकार नागर विमानन के सौजन्य से झारखंड में पहली बार झारखंड पर्यटन एवं अन्य तीर्थ स्थलों का हेलीकॉप्टर से हवाई दर्शन देवघर से शुरू हुआ है. देवघर से बासुकीनाथ और देवघर से त्रिकुट पहाड़ के साथ देवघर हवाई दर्शन के लिए इस सेवा की शुरुआत की गई है.
देवघर हवाई दर्शन के लिए 4200 रुपए का शुल्क तय किया गया है. वहीं बासुकीनाथ दर्शन के लिए 4200 रुपए का शुल्क देना होगा. इसके साथ-साथ देवघर त्रिकुट पहाड़ के लिए 5500 और देवघर से बासुकीनाथ के लिए 6500 रुपयों का शुल्क तय किया गया है. झारखंड सरकार के द्वारा निजी कंपनी के सहयोग से यह हवाई दर्शन यात्रा शुरू की है. यह पहली बार है जब झारखंड के धर्मिक स्थलों की यात्रा के लिए हवाई दर्शन यात्रा शुरू की गई है.
पूरा होगा हवाई यात्रा का सपना
बता दें कि इस धार्मिक यात्रा पर लोगों को हवाई जहाज में बैठने का मौका मिलेगा. कई लोगों का सपना होता है कि 1 बार हवाई यात्रा जरूर करें. अब सरकार की इस पहल से लोगों को धार्मिक यात्रा में ही हवाई यात्रा का भी आनंद मिल सकेगा. बता दें कि झारखंड में हर साल देशभर से कई लोग धार्मिक यात्रा के लिए देवघर समेत कई स्थानों पर आते हैं. देवघर में भगवान भोले शंकर के दर्शनों के लिए देशभर से लोग यहां आते हैं. अब धार्मिक हवाई दर्शन यात्रा शुरू होने के बाद लोग काफी खुश हैं.
