Home » News Update » तालाब से तैरता हुआ मिला युवक का शवः पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

तालाब से तैरता हुआ मिला युवक का शवः पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के जुठाहाआम पेट्रोल पंप के पीछे स्थित तालाब से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बिरनी प्रखंड के कल्याणपुर निवासी पच्चू यादव था। बाद में घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने भरकट्टा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भरकट्टा ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पत्नी ने कहा – हत्या हुई

इधर घटना के बाद मृतक के पत्नी ने कहा उनके पति की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। कहा कि शव पर कई गंभीर चोट के निशान हैं। जिससे साफ प्रतीत होता है कि उसकी हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।

मामले में भरकट्टा पुलिस ने कहा कि पच्चु यादव के परिवार वालों के द्वारा आवेदन मिला है, जिसमें हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal