Ranchi : झामुमो के वरिष्ठ नेता सह सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेंब्रम नहीं रहीं। मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की देर रात उन्होंने आखिरी हिचकी ली। वे गुजरे कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। साहिबगंज के राजमहल सांसद विजय हांसदा और कैथरीन हेंब्रम की शादी पांच साल पहले हुई थी। कैथरीन मूलतः पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के नलहाटी गांव की रहने वाली थी। वो साइंस से ग्रैजुएट थीं। उनके पिता पत्थर खनन कंपनी के मालिक हैं।
इधर, कैथरीन की देहांत की फैली खबर के बाद CM हेमंत सोरेन ने दुक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि… “गहरे दुःख के साथ आप सभी को बताना चाहूँगा की हमारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद श्री विजय हांसदा जी की धर्मपत्नी के निधन की खबर मिली जो अत्यंत हृदय विदारक है। बेहद कम उम्र में उनका चले जाना हमारे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मेरे अनुज विजय एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।”
गहरे दुःख के साथ आप सभी को बताना चाहूँगा की हमारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद श्री विजय हांसदा जी की धर्मपत्नी के निधन की खबर मिली जो अत्यंत हृदय विदारक है। बेहद कम उम्र में उनका चले जाना हमारे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
