Home » News Update » डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह।

डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह।

बेरमो: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोकारो ताप विद्युत केन्द के तकनीकी भवन में उदघाटन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक (ओएवंएम) एस. भट्टाचार्य, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बीजी होलकर, उपमहाप्रबंधक नरेश मुरास्कर, प्रबंधक सुनिल कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत सरकार द्वारा जारी शपथ पत्र हिंदी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं महाप्रबंधक (ओएवंएम) ने शपथ पत्र अंग्रेजी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों को शपथ ग्रहण कराया। उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बीजी होलकर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित होने वाले इन्डोर एवं आउटडोर खेलों के बारे में बताया। जिसमें, डीवीसी कर्मियों के लिये कैरम, चेस, बैडमिंटन, फुटबाल एवं स्कूली छात्रों हेतु बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोेजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में सहा. प्रबंधक (मा.सं.) अनुराग सिन्हा, उप प्रबंधक (सर्तकता) तारीक सईद, वरीय प्रबंधक (वित्त) सुशिल कुमार, एस के ओझा,, शाहिद इकराम, रवि सिन्हा, सूरज तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहें।

 राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal