Ranchi : झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन BJP में शामिल होंगे या नहीं, इन सब अटकलों पर अब विराम लग गया है। चंपाई सोरेन आगामी 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा आज असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा में अपने X हैंडल पर किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा है कि “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता @ChampaiSoren जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी से मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में @BJP4India में शामिल होंगे।” इससे पहले चंपाई सोरेन ने आज रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुकात की तस्वीर भी हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर पोस्ट किया है।
https://x.com/himantabiswa/status/1828129586640744656?t=tEbTae0tgZbqf0AnSC5l1w&s=19
यहां याद दिला दें कि पिछले हफ्ते की शुरुआत में चंपाई सोरेन ने कहा था कि वे राजनीति नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने तीन ऑप्शन का जिक्र किया था। रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। इसके बाद उन्होंने कहा था कि “मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा।
