Home » News Update » डुमरी अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में 3 सूत्री मांगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा।

डुमरी अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में 3 सूत्री मांगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा।

डुमरी:अभिभावक एकता मंच डुमरी के तत्वाधान में

बीते 21 अगस्त से डुमरी अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में 3 सूत्री मांगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना

मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा।अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो ने किया जबकि धरना में

स्थानीय सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी पहुंचे एवं धरना में

बैठे अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष से सभी

मांगों की जानकारी ली तथा दुरभाष से डीएसई से बात की तत्पश्चात सांसद ने बताया कि 28 अगस्त को डीएसई धरना स्थल पहुंच कर धरनार्थियों से वार्ता करेंगे।बतांदें कि जिला स्थानातरण के तहत प्रखंड से 53 शिक्षकों का स्थानांतरण अन्य जिलों में हो गया जबकि अन्य जिलों से मात्र 3 शिक्षक डुमरी प्रखंड स्थानांतरित होकर आये।शिक्षकों की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।इधर रामेश्वर महतो ने कहा कि

शिक्षकों की कमी से प्रखंड में शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से बिगड गया है।प्रखड के सरकारी विद्यालयो में वर्षों से एक शिक्षक के द्वारा संचालित विद्यालयों में विषयवार शिक्षक की व्यवस्या नहीं रहने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो गया है।विद्यालयो में विषय‌वार पाठ योजना आधरित शिक्षण व्यवस्था लागू कर निरंतर बच्चों की पढाई हो ताकि बच्चों की पढ़ाई में निरंतर बनी रहे।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal