पुलिस गस्ती के दौरान पुलिस ने किया बरामद
बेरमो अंतर्गत फुसरो में अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम को लेकर बेरमो पुलिस गस्ती टीम के द्वारा रात्रि में छोटे – बड़े वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति फुसरो की ओर से आ रहे थे , अचानक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किये जिसपर चेकिंग में तैनात पुलिस पदाधिकारी द्वारा भागते हुए अपराधकर्मियो को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्तियों के पास से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अधिक मुनाफा के नियत से गांजा का छोटा – छोटा पुड़िया बनाकर दो – दो हजार रूपया में ग्राहकों को भ्रमणशील होकर बेचते है ।
गिरफ्तार अपराधियों में रियाज अंसारी उर्फ रेहान उम्र 28 वर्ष
ग्राम नावाडीह , थाना- नावाडीह एंव बोकारो , अहमद राजा उम्र 20 वर्ष ग्राम नावाडीह , थाना- नावाडीह जिला – बोकारो का रहने वाला है। इनके पास से दो किलो गांजा एक हिरो होंडा मोटरसाइकिल JH09AQ – 4234 जपत किया गया। वहीं छापामारी पुलिस उपाधीक्षक आशीष महली यातायात बोकारो । पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार सिंह थाना प्रभारी , बेरमो
अनि ननका उरॉव सअनि लक्ष्मण चौधरी आरक्षी सुनील मनोहर आरक्षीआरक्षी अमीन टुडू दोनों रिजर्व गार्ड बेरमो थाना शामिल थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
