Home » News Update » पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल से हो सकती है बेहतर पुलिसिंग : एसडीपीओ

पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल से हो सकती है बेहतर पुलिसिंग : एसडीपीओ

सरिया :  सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया गांव में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया। एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने, गुमशुदा बच्चों की जानकारी प्राप्त कर उसे बरामद करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने, पीड़ित को मुआवजा स्कीम के बारे में जानकारी देने के लिए किया गया है।

आम जनता को कानून संबंधित विस्तृत जानकारी देने, कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए एससी-एसटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका निदान करने, साइबर घटनाओं के संबंध में उपाय बताने, मानव तस्करी की घटनाओं से बचने व विक्टिम की जानकारी प्राप्त कर उसके बारे में कार्रवाई करने, डायन प्रथा अपराधों के निराकरण व जागरूक करने के लिए, आदि बिंदुओं पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal