Home » News Update » अवैध अंग्रेजी शराब लदा कार जब्तः 7 पेटी शराब बरामद, तिसरी से भेजी जा रही थी बिहार, तस्कर फरार

अवैध अंग्रेजी शराब लदा कार जब्तः 7 पेटी शराब बरामद, तिसरी से भेजी जा रही थी बिहार, तस्कर फरार

गिरिडीह : तिसरी इलाके के लोकाय नयनपुर थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब लोड एक कार को जब्त किया है। कार से कुल 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। लोकाय नयनयपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की है। बता दें कि एसपी डॉ विमल मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है।

टीम बनाकर पुलिस ने की कार्रवाई, तस्कर फरार

इसी सूचना के आलोक में एसपी ने लोकायनयनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व के टीम बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के डुब्बा-असुरहड्डी लपियार की ओर जाने वाली जंगली रास्ते में हुंडई कार के अंदर से 7 पेटी इंपिरियल ब्लू शराब जब्त किया गया। हालांकि इस दौरान मौके पर तस्कर और वाहन चालक भागने में सफल रहा। बाद में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत कार के चालक एवं मालिक व अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब तिसरी के जंगली रास्ते से बिहार भेजी जा रही थी।

गावां और तिसरी इलाके से भेजी जाती है बिहार अवैध शराब

गौरतलब है कि गावां और तिसरी प्रखंड के जंगली रास्ते से बिहार अवैध शराब की बड़ी-बड़ी खेप भेजी जाती है। जब से बिहार में शराब बंदी हुई है, तब से इन इलाकों से अवैध शराब की बिहार में तस्करी की जाती है। चुकी इन दोनों प्रखंड का सुदूरवर्ती गांव बिहार के बॉर्डर से सटा हुआ है। लिहाजा शराब तस्कर इसका खूब फायदा उठाते हैं। गावां और तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तस्कर घरों में शराब रखकर बिहार में ले जाकर ऊंची दामों पर बेचते हैं। कई बार पुलिस ने इसपर कार्रवाई भी की है, लेकिन तस्करों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal