Home » News Update » नौडीहा बाजार के सरईडीह पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

नौडीहा बाजार के सरईडीह पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 

पलामू: झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब धिरे धिरे समापन के ओर बढ़ रहा है, चुकी यह कार्यक्रम 30 अगस्त से 15 सितंबर तक निर्धारित है

 

छतरपुर अनुमंडल के अन्तर्गत आज 9 सितंबर को छतरपुर प्रखंड के कउवल पंचायत, हरिहरगंज प्रखंड के सरसोत पंचायत , पिपरा प्रखंड के पिपरा पंचायत एवं नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह पंचायत में यह कार्यक्रम लगा

जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान,बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनवर हुसैन,बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम, उपप्रमुख मीरा कुमारी, मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया सुरेश्वर राम ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्जवलित कर किया गया , मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है चाहे मुख्यमंत्री मंईया सम्मान,हो या अबुआ आवास योजना या सावित्रीबाई फुले योजना हो सभी का लाभ लोगों को सिधा मिल रहा है कार्यक्रम की संचालन मुखिया पति धनंजय गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्वागत जेएसपीएल के समूह के दीदीयो ने किया जो जेएसपीएल बीपीएम सुनिल कुमार की टीम बहुत ही सराहनीय दिशा में कार्य करते देखे जा रहे हैं

 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ सीओ के नहीं रहने के कारण असर देखने को मिल रहा है गौरतलब है कि बीडीओ शोभम बेला टोपनो को विभागीय प्रशिक्षण में जाने के कारण वो कार्यक्रम में नहीं आ पा रही है तो सीओ मनोहर लिंडा को तबियत ठीक नहीं रहने के वजह से वो भी नहीं आ रहें हैं , कार्यक्रम किसी तरह से चल रहा है वहीं अब तक पंचायत सचिव रोजगार सेवक को हड़ताल पर रहने के कारण भी लोगों की परिशानी देखने को मिल रहा।

परवेज आलम की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal