Giridih: बिरनी की मध्य भाग जिप सदस्य साजदा खातून ने रविवार को बिरनी की बाराडीह पंचायत में जिला परिषद मद से बनने वाली 7 लाख की लागत से सड़क का शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त जब ग्रामीणों के पास वोट के लिए आई थी उस वक्त ग्रामीणों ने सड़क की मांग की थी, वादा को आज पूरा किया गया। कहा कि सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
जिप सदस्य प्रतिनिधि कलीम परवेज ने कहा कि जनता के मांगों को स्वीकार करना नेता का धर्म होता है, जनता के हर सुख दुःख की भागीदारी बनना पड़ेगा। मौके पर इकरामुल अंसारी, बैजनाथ यादव, शिक्षक कलीम परवेज, छोटू अंसारी, रामकिशुन वर्मा, बबलू यादव, राम यादव आदि मौजूद थे।
