Home » Uncategorized » JHARKHAND POLITICS : झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा,10-12 दिनों में हो जाएगी सीट शेयरिंग

JHARKHAND POLITICS : झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा,10-12 दिनों में हो जाएगी सीट शेयरिंग

JHARKHAND POLITICS : झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा,10-12 दिनों में हो जाएगी सीट शेयरिंग

 

रांची : झारखंड में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुका है. इसी को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर रविवार रात रांची पहुंचे. रांची में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,राज्य के कांग्रेस कोटे के मंत्री,सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ सर्किट हाउस में बैठक की.

 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता के बीच अचानक रांची आने को बेहद खास माना जा रहा है. गुलाम अहमद मीर खुद जम्मू क्शमीर के विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. वहां 18 सितंबर को मतदान है. इसके बावजूद उनका रांची आना कई कयासों को बल दे रहा है. उन्होंने रविवार रात रांची पहुंचने पर आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की है. बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इसकी तैयारी से पहले सीट शेयरिंग पर भी चर्चा होनी है. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आने वाले 10 से 12 दिनों में सीट शेयरिंग पर बात बन जाएगी. हमारी गठबंधन पहले से चल रही है, तो सीट शेयरिंग पर बहुत कुछ बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. कुछ एक जगह पर थोड़ा परिवर्तन जरुर देखने को मिल सकता है.

 

बता दें कि सीट शेयरिंग पर चर्चा करने से पहले कांग्रेस खुद को मजबूत कर लेना चाहती है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मानें तो पार्टी के अंदर पहले तमाम स्तर पर बैठक चल रही है. पार्टी खुद का असेसमेंट कर रही है. दो सेक्रेटरी और स्क्रीनिंग कमिटी काम कर रही है. उन्होंने कहा झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal