Home » News Update » मांडू झामुमो की परंपरागत सीट रही है, इसलिए पहला हक हमाराः फागू

मांडू झामुमो की परंपरागत सीट रही है, इसलिए पहला हक हमाराः फागू

मांडू झामुमो की परंपरागत सीट रही है इसलिए पहला हक सीट पर झामुमो का बनता है। उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह दर्जा प्राप्त मंत्री सह झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा ने गिद्दी में पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों से कही। फागू बेसरा ने कहा कि कई वर्षों तक मांडू में झामुमो के विधायक रहे हैं। विगत चुनाव में झामुमो त्रिकोणीय मुकाबले में मात्र 5 हजार मत से पिछड़ गई थी। जबकि भाजपा से जीतने वाले प्रत्यासी भी झामुमो को छोड़कर भाजपा में गए थे।

लेकिन मांडू की जनता इस बार कोई गलती नहीं करेगी। वहीं मांडू में झामुमो के वह सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। इस नाते भी उम्मीदवारी में सबसे पहला हक उनका बनता है। वैसे शीर्ष नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा उन्हें मान्य होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार जनता के हित में कई कार्य कर रही है। चाहे वह मईंया योजना हो या चाहे ग्रामीणों की 200 यूनिट बिजली माफ का हो। वहीं सरकार पीएम आवास से वंचित ग्रामीणों को अबुआ आवास दे रही है। जबकि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एसीबी के माध्यम से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगली बार एक बार फिर झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, सैनाथ गंझू, डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो, पप्पु सिंह, श्रीनाथ महतो, दिनेश बेदिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal