Home » News Update » बडकागांव : रैयत विस्थापितों से एकजुट होने का आह्वान

बडकागांव : रैयत विस्थापितों से एकजुट होने का आह्वान

 

बड़कागांव प्रखंड के महुगाई कला में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के लोगों ने कहा कि बड़कागांव में सैकड़ों कंपनियां कोयला उत्खनन का कार्य करने जा रही है। लाखों लोग विस्थापित और प्रभावित होंगे। रैयतों को न विस्थापन का लाभ मिल रहा है और ना ही उन्हें रोजगार मिल रहा है।

बैठक में महुगाई कला में दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस में आस्था व्यक्त की और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की नीति सिद्धांत में चलने को अग्रसर हुए। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने कहा कि कि रैयत विस्थापित प्रभावित एकजुट हों। जल्द ही एक बड़ा जनआंदोलन हम सभी मिलकर बड़कागांव की धरती पर करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धीरज सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

जिला महासचिव सह प्रभारी कजरू साव ने कहा कि अति शीघ्र राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे का कार्यक्रम लिया जाएगा। इस अवसर पर लखन तुरी, कृष्ण कुमार भार्गव, लालू यादव, ओम प्रकाश साव पिंटू राणा, विकास कुमार ठाकुर, बबलू साव दीपक कुमार साव, खिरोधर कुमार साव, पप्पू यादव, राजेश्वर राणा, अफजल अंसारी, निक्कू कुमार राणा, रामदुलार कुमार, पवन कुमार साव, मोहम्मद अरशद आलम, मोहम्मद सगीर अंसारी, विकास कुमार साव, प्रहलाद कुमार साव, मोहित आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal