Home » News Update » मंत्री इरफान अंसारी को झारखंड HC से झटका… जानें क्या

मंत्री इरफान अंसारी को झारखंड HC से झटका… जानें क्या

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को झारखंड हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। इरफान अंसारी ने दुमका कोर्ट के मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। मामला रेप पीड़ित बच्ची की तस्वीर वायरल करने को लेकर है। दरअसल, साल 2018 में एक बच्ची के साथ रेप हुआ था। बच्ची अस्पताल में भर्ती थी। उस पीड़ित बच्ची से मिलने के लिए इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे थे। उनकी मोबाइल से बच्ची की तस्वीर ली गयी थी। अस्पताल में एडमिट बच्ची का फोटो वायरल होने पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था।

मामले को लेकर इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में प्राथमिकि दर्ज की गयी थी। नवंबर 2022 में इंरफान अंसारी के खिलाफ चार्ज फ्रेम हुआ था। दुमका के MP-MLA कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी को मंत्री इरफान अंसारी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इधर, झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने मीडिया को बताया कि इरफान अंसारी के खिलाफ इस मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal