हजारीबाग | आर्यभट्ट सभागार, रांची में भारत सरकार द्वारा एक दिवसीय एमएसएमई कांक्लेव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रिश्ता पॉलीमर इंडस्ट्री के निदेशक सुनील कुमार अग्रवाल एवं सोमा अग्रवाल को जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री एमएसएमई, एवं शोभा करंदलाजे, केंद्रीय राज्यमंत्री के करकमलों के द्वारा जेड गोल्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। रिश्ता पॉलीमर इंडस्ट्री झारखंड की पहली स्मॉल स्केल इंडस्ट्री है जिसे सरकार के द्वारा जेड गोल्ड सर्टिफिकेट मिला है।
जेड का मतलब है जीरो इफेक्ट। जीरो डिफेक्ट यह एक ऐसा मापदंड है जो ये प्रमाणित करता है कि रिश्ता पॉलीमर इंडस्ट्री के सभी घरेलू उत्पाद हर तरीके से गुणवत्ता में श्रेष्ठ है और इस इंडस्ट्री से पर्यावरण को किसी भी तरह की हानि नहीं है। जेड सर्टिफिकेट के लिए लगातार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि देश के उद्यमीगण इसकी लाभ उठा सके और अपने उद्यम में उत्पादन के दौरान होने वाले हानि और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से रोक सके।
