गोमिया: श्री श्री स्वांग गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम से गणेशोत्सव मनाया गया । जिसमे पूजन आचार्य पंडित लवकुश जी पांडेय के मंत्रोचारण ने सभी को मंत्रमुग्ध किया एवं आचार्य मनमोहन पांडे जी के द्वारा शिवमहापुराण एवं गणेश पुराण के रहस्यो के बारे में विस्तार से प्रवचन दिया गया ।
साथ ही साथ झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त पंडित त्रिपुरारी मोहन पांडे जी के द्वारा सुंदर भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया ।
इस कार्यक्रम के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि ऐसा कार्यक्रम इस क्षेत्र में नही देखा । इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह जी , दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद , गोमिया के वर्तमान विधायक लंबोदर महतो जी सपरिवार , पूर्व सांसद गिरिडीह लोकसभा रवीन्द्र पांडेय सहित इस क्षेत्र समस्त जन प्रतिनिधियों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वांग गणेशोत्सव समिति ने सभी का आभार प्रकट किया है समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि इतना बड़ा सफल आयोजन सभी के सहयोग से ही संभव हो पाता है ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वांग गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी , सचिव बीरेंद्र पांडे उपाध्यक्ष मनोज सिंह , कोषाध्यक्ष जगदीश लोहार के साथ साथ समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त कॉलोनी वासियों ने अपना सम्पूर्ण योगदान दिया एवं तन मन धन से योगदान दिया l
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
