लड़की के पिता ने लगाई न्याय की गुहार
सगाई के बाद अतिरिक्त मांग पूरा नहीं होने पर वर पक्ष ने शादी से किया इनकार।
सगाई के बाद अतिरिक्त मांग पूरा नहीं करने पर वर पक्ष ने शादी से किया इंकार।
बेरमो /बोकारो जिला के जरीडीह थाना क्षेत्र अनर्गत बांधडीह गांव की निकिता कुमारी का विवाह वर पक्ष की मांग पूरी न होने पर रद्द कर दिया गया, जिसके बाद न्याय के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।
क्या है मामला आइये जानते हैं विस्तार से।
लड़की के पिता से दहेज के रूप में 2.75 लाख नकद लिए गए और सगाई में कुल मिलाकर 5.8 लाख रुपये खर्च कराए गए. इसके बाद वर पक्ष द्वारा अतिरिक्त एक लाख रुपये और बाइक की मांग की गई, जिसे लड़की के पिता द्वारा पूरा न करने पर वर पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया।
लड़की के पिता ने महिला थाना बेरमो में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. लड़की के पिता ने डीएसपी, एसपी, उपायुक्त, और मुख्यमंत्री सचिवालय तक शिकायतें भेजी, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला. इस मामले में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे से निकिता के पिता ने न्याय की गुहार लगाई। रवींद्र कुमार पांडे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और आये दिन महिलाओं पर अत्याचार लगातार जारी है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की और यह भी कहा कि वे अपने स्तर से भी प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
