Home » News Update » इस रोज से हड़ताल पर ऊर्जा निगम के हजारों कर्मी… जानें

इस रोज से हड़ताल पर ऊर्जा निगम के हजारों कर्मी… जानें

Ranchi : मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आउटसोर्स व्यवस्था से काफी दुखी हैं और वे मानते हैं कि इस व्यवस्था को खत्म किया जाना चाहिए जिसको लेकर सरकार गंभीर है। इसके समाधान की दिशा में वह कोई उचित कदम उठायेंगे, इस बात का भरोसा दिलाया है। सरकार की प्राथमिकता है आउटसोर्स खत्म हो और उसको लेकर हमारा जो भी प्रयास होगा हम करेंगे। मंत्री इरफान अंसारी आज झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के साथ साझा तौर पर प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे।

 

इरफान अंसारी ने बताया कि कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय की बात करायी थी, इस दौरान अजय राय ने मुख्यमंत्री सोरेन को लिखित ज्ञापन संघ की ओर से सौंपा और उनसे अपने छह सूत्री मांगों पर कारवाई की मांग की। अजय राय ने मुख्यमंत्री का ध्यान झारखंड ऊर्जा निगम की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि निगम के अंदर विगत 2017 से आउटसोर्स व्यवस्था लागू है, जिसके कारण इसमें काम करने वाले बिजलीकर्मियों की हालत बद से बदतर हो गयी है। इस पर लगाम लगाया जाना राज्य सरकार का दायित्व बनता है। उन्होंने संगठन के 6 सूत्री मांगों के बारे में भी बताया।

 

अजय राय प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि आगामी तीन अक्टूबर से पहले अगर मांगे मांग ली जाती है तो ठीक, नहीं तो झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक की वार्ता सकारात्मक रही है, मगर हमारी मांगों पर जब तक लिखित आदेश हो नहीं जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर संघ के अमित कुमार शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, मुकेश साहू, अनिकेत सिंह, मधुकर शुक्ला सहित काफी संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal