Home » News Update » हेमंत सोरेन अकेला दिखता है, अकेला है नहीं : कल्पना

हेमंत सोरेन अकेला दिखता है, अकेला है नहीं : कल्पना

Chaibasa : कल्पना सोरेन ने कहा कि यह धरती हमारे आंदोलनकारी की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के समय से अपनी लड़ाई लड़ते हुये अपने जल, जंगल, जमीन सबको बचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। यह कोल्हान की वीर भूमि है। हमारे शहीदों से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कोल्हान कभी झुकता नहीं है। कभी समझौता नहीं करता और कोल्हान कभी किसी से डरा नहीं है। यह सीख यह प्रेरणा लेकर हम निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। मौका था मंईयां सम्मान यात्रा का। कार्यक्रम चाईबासा के मंझारी और कुमारदूंगी में आयोजित की गयी थी।

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब, गुरबा लोगों को आगे बढ़ा रहा है। आपके मन में हिम्मत है, साहस है। आपका विश्वास और आत्मविश्वास यह सिखाता है। मेरी यात्रा आप लोगों को पता ही है। किस तरीके से मेरा सफर रहा है। आप लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विश्वास जताया है। हम सभी मिलकर निरंतर लड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। कल रात्रि चौपाल में भी कुछ महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया था। हमारे पास जो संपत्ति है वह हमारा आचरण और यह हमारा खजाना है। हेमंत सोरेन हमारे झारखंड के आदिवासियों के लिए और खास करके कोल्हान में हो भाषा को हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमेशा उनकी लड़ाई रहती है कि जब तक वह हो भाषा को हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करा देते चैन से नहीं बैठेंगे। मंईया सम्मान योजना महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए लाया गया है। इस योजना से बीजेपी को बहुत तकलीफ हो रही है। योजना को रोकने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हेमंत सोरेन अकेला दिखता है, अकेला है नहीं। राज्य की आधी महिला आबादी समेत पूरा राज्य उनके साथ खड़ा है। आप लोग बातें सभी की सुनें, लेकिन सही को चुनें।

आपके हेमंत सोरेन को बिना सबूत के जेल में डाल दिया गया। पिछले 10 साल से केन्द्र में भाजपा सरकार बैठी है । एक लाख 36 हजार करोड़ नहीं दे रही है। हेमंत सोरेन राज्य को समृद्ध करने में लगे हैं। कल्पना ने कहा कि विपक्षी चाहते हैं कि कोल्हान समझौता करें, लेकिन उन्हें मालूम नहीं की जब कोल्हान की जनता अंग्रेजों का आगे नहीं झुकी, अंग्रेजों के साथ समझौता नहीं की, तो बाहरी लोगों को कैसे बर्दाश्त कर सकती है।

ये रहे मौजूद

मौके पर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal