टंडवा(चतरा): रविवार को टंडवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। टंडवा अनुमण्डल पुलिस पधाधिकारी ने बताया कि युवक अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की – योजना बना रहा था, जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया,जबकि उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार युवक टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव का रहने वाला है। पुलिस द्वारा उसे पूछताछ में लूटपाट में शामिल बताया है एवम लूटी हूवी मोबाइल, मोटरसाइकिल,घड़ी अन्य सामान बरामद कर ली गई है।
पुलिस अब फरार आरोपी और उसके सहयोगियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
कामेशर गुप्ता की रिपोर्ट,
