Home » News Update » आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।

आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।

तेनुघाट: तेनुघाट स्थित आई टाइप कॉलोनी में रेखा सिन्हा के आवास में आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता रेखा सिन्हा के द्वारा किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आई टाइप कॉलोनी में चित्रगुप्त पूजा पूरे धूमधाम से श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप तेनुघाट के द्वारा मनाया जाएगा । बैठक में पूजा में होने वाली व्यय और किस तरह से पूरे धूमधाम से पूजा मनाया जाएगा इस पर विचार विमर्श किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की तेनुघाट स्थित आई टाइप कॉलोनी में चित्रगुप्त पूजा मनाने को लेकर सभी सदस्य गण पूरी धूमधाम से तैयारी करेंगे जिसमें कई तरह के बच्चों के एवं महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा । बैठक में विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, जनार्दन प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, विनय कुमार सिन्हा, शैलेश चंद्र, रमेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, संतोष कटरियार, रतन कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार, सुनील कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, पवन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, गुंडप्पा विश्वनाथ, गोपाल जी विश्वनाथन, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार सहित कई चित्रांश मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal