सारठ: विधानसभा चुनाव में सारठ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। झामुमो प्रत्याशी चुन्ना सिंह उर्फ उदय शंकर सिंह कों लेकर समर्थक में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सारठ विधानसभा से चुन्ना सिंह उर्फ उदय शंकर सिंह को टिकट देने से उन्हें कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बधाई दी है।
झामुमो के केंद्रीय चुनाव समिति को शुभकामनाएं देते कहा है कि चुन्ना सिंह उर्फ उदय शंकर सिंह को यहां का उम्मीदवार बनाए जाने से साउथ में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए किला फतह होगा। मालूम हो कि पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का सारठ विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है। समर्थकों ने चुन्ना सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने से केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रति आभार जताया है।

