Home » News Update » आज गोमिया और बेरमो विधानसभा से दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

आज गोमिया और बेरमो विधानसभा से दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

तेनुघाट:  झारखंड में द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर 34 गोमिया विधानसभा के नामांकन के लिए नामांकन के दूसरे दिन गोमिया विधानसभा से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा । जिसमें हिंदुस्तान जनता पार्टी के मृणाल कांति देव और आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के निखिल कुमार सोरेन ने नामांकन पत्र खरीदा । इस तरह से गोमिया विधानसभा में कुल दस अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा ।

वहीं बेरमो विधान सभा में भी आज दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा । जिसमें निर्दलीय जगदीश केवट एवं आजाद समाज पार्टी (K) के मंजूर आलम ने अपने अपने नामांकन पत्र खरीदा । इस तरह से बेरमो विधान सभा में कुल तेरह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा ।

वहीं बताते चले कि नामांकन के दूसरे दिन तक कोई अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया । उक्त बातों की जानकारी अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अंसारी और अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने संयुक्त रूप से दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal