बेरमो: डी भी सी बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र स्थित तकनीकी भवन के हॉल में संविधान दिवस मनाया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उपस्थित अधिकारियों – कर्मचारियों को हिंदी में शपथ दिलायी गई जबकि वरिष्ठ महाप्रबंधक (एफ जी डी) सूर्यभूषण प्रसाद ने अंग्रेजी में। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (प्रशासन) बी जी होलकर , उप महाप्रबंधक (यां) नरेश मुरस्कर,अजय केश, अखिलेन्दु सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) सुशील कुमार, प्रबंधक (मा सं) सुनील कुमार,रोहित कुमार ,अंजू बॉईपाई, उप प्रबंधन ( सतर्कता) मो तारिक सईद, स प्रबंधक (मा सं) तनीषा शिल्वी ,अनुराग सिन्हा के अलावे सूरज कुमार तिवारी, संजय कुमार राय सहित अनेकों अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स० नियंत्रक(यां) श्री दीनानाथ शर्मा ने किया। श्री शर्मा द्वारा संचालन के क्रम मे संविधान सभा के अध्यक्ष , सदस्यों, गठन, प्रारूप और कार्यकाल का संक्षिप्त में चर्चा किया। ज्ञातव्य हो 2 वर्ष 11 महिने और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान प्रारूप समिति अध्यक्ष डॉ० अम्बेदकर ने भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को सुपुर्द किया था। अंततः हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
