बेरमो: बोकारो थर्मल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 घंटे में चोरी गए सभी 14 मोबाईल को राजगंज थाना क्षेत्र से किया बरामद l
बताते चले
बीते बुधवार को के बी कॉलेज में छात्र छात्राए परीक्षा देने कालेज के अंदर गए थे और अपना मोटर साइकिल कॉलेज कैंपस के बाहर खड़ा कर डिक्की में मोबाईल सहित अन्य सामग्रियां रखकर डिक्की अच्छी तरह से लॉक कर परीक्षा दे रहे थे, उसी दरम्यान अज्ञात लोगों द्वारा मोटर साइकिल की डिक्की तोड़कर 14 मोबाईल चोरी कर लिए गए थे,परीक्षा खत्म होने के बाद जब छात्र छात्राए बाहर निकले तो पाया कि दर्जन भर मोटर साईकिल के डिक्की टूटे हुए हैं और डिक्की में रखा हुआ मोबाइल सहित अन्य सामग्रियां गायब है,इस संबंध में छात्र छात्राए बोकारो थर्मल थाना पहुंचकर मोटर साईकिल की डिक्की से कुल 14 मोबाईल चोरी होने की लिखित आवेदन दिए थे ll
थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टेक्निकल सेल का सहयोग लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चोरी गए मोबाईल को बरामद कर लिया गया।
छापामारी अभियान में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह,एस आई धर्मेन्द्र कुमार,ए एस आई बैजून मरांडी,पंकज भारद्वाज सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
