Home » News Update » पुनपुन महोत्सव2024 आयोजन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर के अध्यक्षता में टंडवा सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुई बैठक।

पुनपुन महोत्सव2024 आयोजन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर के अध्यक्षता में टंडवा सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुई बैठक।

औरंगाबाद: पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति 2024 द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर की अध्यक्षता में सूर्य मंदिर परिसर टंडवा में बैठक आयोजित की गई जिसमें पुनपुन महोत्सव आयोजन 2024 हेतु रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें पूर्व तिथि को विस्तारित करके 18 – 19 दिसंबर 2024 को महोत्सव बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से समिति द्वारा लिया गया ! तथा साथ में कार्यक्रम की दिशा और रूपरेखा तैयार करते हुए यह सुनिश्चित की गई की पुनपुन में महा आरती एवं स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कबड्डी रंगोली पेंटिंग एवं स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम प्रथम दिन अर्थात 18 दिसंबर को एवं 19 दिसंबर को ख्याति प्राप्त कलाकारों का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा ! इस बैठक में सचिव राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा कहा गया कि पुनपुन आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर सुंदर व्यवस्था और कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं योगदान देंगे! बैठक में कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, अरविंद कुमार पासवान, जय कुंदन सिंह, विवेक कुमार राज, अमरनाथ गुप्ता, राजेंद्र पासवान, विनोद सोनी, अस्प मेहता, अनजान ठाकुर, अजीत तिवारी, निलेश कुमार, सत्यनारायण सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

 

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal